योगी 2.0: 9 लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे टैबलेट, स्मार्टफोन, जानें सरकार ने की क्या तैयारी

 योगी 2.0: 9 लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे टैबलेट, स्मार्टफोन, जानें सरकार ने की क्या तैयारी

उत्तर प्रदेश के 9 लाख युवाओं को बड़ी सौगात मिलने वाली है. बता दें कि 9 लाख छात्रों को योगी 2.0 के पहले 100 दिन के अंदर ही टेबलेट और स्मार्टफोन दिए जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद छात्रों को चिह्नित करने और जिलों में टेबलेट और स्मार्टफोन वितरण के आयोजन के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू हो गया है.

प्रदेश के हर जिले में इसका वितरण होना है, इसलिए इसकी तैयारी शुरू हो गई है. 12वीं पास छात्रों के लिए इस सौगात की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग को दी गई है. 12 अप्रैल से शुरू होने वाले 100 डेज एक्शन प्लान की विभागीय प्रेजेंटेशन में इसकी कार्ययोजना सीएम योगी आदित्यनाथ देखेंगे.


 उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा, "छात्रों और युवाओं के रोजगार में और पढ़ाई में ये टेबलेट और स्मार्टफोन सहायक होने वाले हैं. मुख्यमंत्री युवाओं और छात्रों के लिए संवेदनशील हैं, इसलिए इसे पहले 100 दिन में ही किया जा रहा है."

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is the full form of COMPUTER

What is Mouse

Word Shortcut keys